टोल बैरियर परवाणू पर 500 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक दबोचे, पुलिस की त्वरित कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

टोल बैरियर परवाणू पर 500 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक दबोचे, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

टोल बैरियर परवाणू पर 500 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार
गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपे गए आरोपी

Advertisement

परवाणू | 28 फरवरी 2026

दिनांक 28-02-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर नशीली दवाइयाँ लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोल बैरियर परवाणू पर नाकाबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवकों की पहचान यश कुमार (20 वर्ष), निवासी देयुंघाट, सपरून, जिला सोलन तथा सोनू कुमार (24 वर्ष), निवासी देहूं चौकी, कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 500 टैबलेट नशीली दवा Tapentadol Hydrochloride Tablets बरामद की गईं। आरोपी उक्त दवाओं के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
बरामद दवाइयाँ Drugs & Cosmetics Act के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।

दोनों आरोपियों को बरामद नशीली दवाइयों सहित आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
मामले की जांच जारी है।
Bharat Kesari TV
“आपकी आवाज़, आपकी ताकत

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000