परवाणू में 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त – भारत केसरी टीवी

परवाणू में 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

सोलन मदन शर्मा 1 मार्च

Advertisement

जानकारी के अनुसार दिनांक 26-02-2026 को पुलिस चौकी जाबली की टीम द्वारा मुकाम TTR परवाणू में नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
मौके पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान संबंधित वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
दोनों आरोपियों को दिनांक 02-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000