Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने जस्कोट हेलीपोर्ट व हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, मई तक हेलीपोर्ट पूरा करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने जस्कोट हेलीपोर्ट व हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, मई तक हेलीपोर्ट पूरा करने के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के जस्कोट में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस हेलीपोर्ट के कार्य को तेज गति से पूरा करने तथा इसे मई माह तक पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। पर्यटन के विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। हाल ही में संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके अतिरिक्त संजौली–रामपुर–रिकांगपिओ और संजौली–मनाली (SASE हेलीपैड) रूट पर भी शीघ्र सेवाएं आरंभ की जाएंगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हमीरपुर बस अड्डा परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं का कार्य तेजी से प्रगति पर है और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व विधायक अनीता वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


#CMSukhu #Hamirpur #JaskotHeliport #TourismBoost #InfrastructureDevelopment #HimachalPradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000