नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

स़ोलन सुभाष शर्मा 26 जनवरी, 2024

Advertisement

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ संजीव चौहान द्वारा तिरंगा फहराने से हुई। मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसके बाद विश्वविद्यालय के 164 एनसीसी कैडेट,एनएसएस वॉलंटियर और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मीयों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया।

Advertisement

इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ चौहान ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्य दायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल पंजाब के संस्थापक सचिव और रिटायर्ड आई॰ए॰एस ऑफिसर चंद्र शेखर तलवार विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने ‘हमारी प्रेरणा कौन हो’ विषय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरण देकर भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को अपने देश के सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात की।

Advertisement

विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विभिन्न पंचायत की प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी,विभागों के प्रमुख,संकाय,छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000