हिमाचल सदन का दुरुपयोग अत्यंत गंभीर — ‘घर का भेदी लंका ढाए’ जैसी मानसिकता उजागर” : बिंदल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सदन का दुरुपयोग अत्यंत गंभीर — ‘घर का भेदी लंका ढाए’ जैसी मानसिकता उजागर” : बिंदल

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा   25/02/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

“हिमाचल सदन का दुरुपयोग अत्यंत गंभीर — ‘घर का भेदी लंका ढाए’ जैसी मानसिकता उजागर” : बिंदल

“एआई समिट में भोंडा प्रदर्शन राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र — देश किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा” : डॉ. राजीव बिंदल

 

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा किए गए भोंडे और अर्धनग्न प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की छवि को धूमिल करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस प्रकार की हरकत को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। दुनिया के प्रमुख राजनयिकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस प्रकार का प्रदर्शन कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम भी इस मामले में सामने आया है, क्योंकि जिन लोगों पर कार्रवाई हो रही है, वे हिमाचल सदन में ठहरे थे और वहां बुकिंग हुई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह प्रश्न उठता है कि इस प्रकरण में हिमाचल की भूमिका कहां तक जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जाना जाता है, और यदि हिमाचल सदन जैसी संस्था का उपयोग इस प्रकार के कृत्य के लिए हुआ है तो यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर विषय है। यह स्थिति “घर का भेदी लंका ढाए” जैसी प्रतीत होती है, जहां अपने ही लोग देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम करने का अवसर खोजती है। उन्होंने याद दिलाया कि सर्जिकल स्ट्राइक और अन्य सैन्य अभियानों के दौरान भी कांग्रेस नेताओं ने देश की सेनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। अब एआई समिट जैसे वैश्विक मंच पर इस प्रकार का प्रदर्शन उसी सोच का विस्तार है।

उन्होंने कहा कि सेना, सुरक्षा और राष्ट्र की गरिमा पर सवाल उठाना और दुनिया के सामने देश की छवि को धूमिल करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। डॉ. बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को भली-भांति समझ चुकी है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000