हिमाचल की वादियों में Akhilesh Yadav, आश्रमों को जोड़ने के लिए उठाई ‘सनातन सड़क योजना’ की मांग – भारत केसरी टीवी

हिमाचल की वादियों में Akhilesh Yadav, आश्रमों को जोड़ने के लिए उठाई ‘सनातन सड़क योजना’ की मांग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल पहुंचे पूर्व CM अखिलेश यादव, निजी दौरे पर मरयोग स्थित बद्रिका आश्रम पहुंचे समाजवादी नेता*

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों निजी प्रवास पर हिमाचल प्रदेश में हैं।

Advertisement

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह जिला सिरमौर के मरयोग स्थित बद्रिका आश्रम पहुंचे। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी पिछले एक सप्ताह से आश्रम में ठहरी हुई हैं। यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री होने के कारण उन्हें नियमानुसार सुरक्षा प्रदान की गई है। केवल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल पुलिस से अनुरोध किया गया था। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी स्वयं सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं।

इससे पहले वह सोमवार शाम कसौली में रुके थे और वहीं रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह आश्रम के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्सुकता देखी गई, हालांकि कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया
हिमाचल प्रवास के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदेश की खूबसूरत वादियों व सडक़ों की खस्ता हालत का एक वीडियो साझा किया।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जब ‘प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना’ बन सकती है, तो आश्रमों को जोडऩे के लिए ‘सनातन सडक़ योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इससे धर्म का मार्ग और अधिक सुलभ होगा तथा सच्चे धर्मप्रधान लोगों को सत्संग का भी अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह राजगढ़ उपमंडल की करगाणू पंचायत के शलामू स्थित बद्रिका आश्रम पहुंचे। वह कसौली से सीधे आश्रम पहुंचे, जहां गिरि गंगा नदी के तट पर स्थित पवित्र स्थल में

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000