आतंकवाद पर भारत का बड़ा प्रहार! गृह मंत्रालय ने जारी की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति – भारत केसरी टीवी

आतंकवाद पर भारत का बड़ा प्रहार! गृह मंत्रालय ने जारी की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*आतंकवाद पर अब होगा प्रहार, गृह मंत्रालय ने जारी की भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति*

Advertisement

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग को अब एक नया नाम और नई धार दे दी है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति जारी की है, जिसे प्रहार नाम दिया गया है। यह उन अदृश्य खतरों के खिलाफ भारत का अभेद्य किला है, जिसमें अब युद्ध के मैदान केवल सरहदें नहीं, बल्कि आपके मोबाइल स्क्रीन और इंटरनेट का डार्क वेब भी है। आठ पेज की इस नीति में आतंकी हमलों को रोकने पर खास जोर दिया गया है। साथ ही खतरे के मुताबिक तेज और संतुलित कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्र ने पहले पेज पर इंट्रोडक्शन और प्रहार का फुल फॉर्म बताया है।

Advertisement

इंट्रोडक्शन में लिखा है कि कुछ पड़ोसी देशों ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल किया है। सबसे पहली बात यह पालिसी साफ कहती है कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है, न कोई जाति होती है और न कोई राष्ट्रीयता, लेकिन खतरे अब बदल गए हैं, इसलिए साइबर अटैक और हैकरों को टेरर के अंतर्गत लाया गया है। नीति में कहा गया है कि आतंकी इंटरनेट का इस्तेमाल आपस में संपर्क, संगठन में भर्ती और जेहाद के महिमामंडन के लिए करते हैं।

सरकार ने नीति में भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है
इसमें कहा गया है कि आतंकवाद को किसी भी धार्मिक, जातीय या वैचारिक आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता। सरकार ने प्रहार में कहा है कि भारत हर तरह के आतंकवाद की हमेशा कड़ी निंदा करता रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000