20.22 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक शिमला का होगा आधुनिकीकरण – भारत केसरी टीवी

20.22 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक शिमला का होगा आधुनिकीकरण

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 पर्यटन शेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं ‘हिल क्वीन’ के नाम से मशहूर शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक के पुनरोद्धार का निर्णय लिया है। वर्ष 1920 में ब्रिटिश काल के दौरान स्थापित यह रिंक दशकों से पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण रहा है और हजारों उभरते आइस स्केटरों को प्रेरित करता आया है। अब इसे लगभग 20.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

 

Advertisement

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य शिमला आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करना और क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ पुराने और उपयोगहीन हो चुके ढांचों, जिनमें ओल्ड क्लब हाउस भवन और सेवक आवास शामिल हैं, को हटाया जाएगा ताकि नए विकास कार्यों को सुगम बनाया जा सके।

Advertisement

शहर के मध्य स्थित उन्नत आइस-स्केटिंग रिंक से पर्यटन को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही आइस हॉकी और फिगर स्केटिंग जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह सुविधा खेल प्रेमियों को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के नए अवसर प्रदान करेगी तथा उभरते स्केटरों, पेशेवर खिलाड़ियों और पर्यटकों को समान रूप से आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी।

इसके अलावा यह रिंक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मंच भी बनेगा, जिससे शिमला खेल मानचित्र पर और अधिक प्रमुखता से उभरेगा।

कुल 20.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत में से 2.81 करोड़ रुपये नए क्लब हाउस भवन के निर्माण पर, 16.09 करोड़ रुपये आइस-स्केटिंग रिंक के बुनियादी ढांचे पर तथा 1.21 करोड़ रुपये स्टोर, स्मारिका दुकान और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुराने क्लब हाउस भवन-I एवं II तथा सेवक आवास को हटाने के लिए 11.20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000