तलेरू-चोहड़ा डैम मार्ग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 10.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ चुराह के दो युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

तलेरू-चोहड़ा डैम मार्ग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 10.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ चुराह के दो युवक गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*तलेरू-चोहड़ा डैम मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सफ़ेद जहर के साथ चम्बा चुराह के दो युवक गिफ्तार*

Advertisement

10.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान में मिली सफलता
चंबा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 21 फरवरी को दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस टीम ने तलेरू-चोहड़ा डैम मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो K10 (अस्थायी नंबर) कार को जांच के लिए रोका, जो पठानकोट की ओर से तलेरू की तरफ आ रही थी। तलाशी के दौरान वाहन सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 10.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल भारद्वाज पुत्र खेम राज, निवासी गांव धार, डाकघर भंजराड़ू, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 23 वर्ष और मोहिंदर सिंह उर्फ धौनी पुत्र प्रभुदयाल, निवासी गांव चरोटा, डाकघर गनेड़, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000