15वें वित्त आयोग पर जयराम का बड़ा हमला: “हिमाचल को नुकसान की जिम्मेदार सुक्खू सरकार” – भारत केसरी टीवी

15वें वित्त आयोग पर जयराम का बड़ा हमला: “हिमाचल को नुकसान की जिम्मेदार सुक्खू सरकार”

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*सरकार की नाकामी से प्रदेश को नुकसान, जयराम बोले, 15वें वित्त आयोग में जो पक्ष रखा था, हम आज भी उस पर कायम*

Advertisement

सरकार के झूठ पर हमारा पक्ष नहीं सुना, तो भाजपा ने सदन में की नारेबाजी
पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा सत्र के समापन के बाद कहा कि सदन में लगातार झूठ बोला जा रहा है। मुख्यमंत्री जवाब देते हुए लगातार गलत आंकड़े पेश कर रहे थे। उसका उत्तर देने के लिए हमने समय मांगा, लेकिन हमें समय नहीं मिला। मजबूरन भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल को बेल में आकर नारेबाजी करनी पड़ी, लेकिन हमारा पक्ष नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि जबसे यह सत्र चला है, सत्ता पक्ष से लगातार यह बात कही जा रही थी कि आडीजी खैरात नहीं है, अधिकार है। विधायक ही नहीं, मुख्यमंत्री भी लगातार गलत आंकड़े अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू वित्त विभाग की प्रेजेंटेशन से विपरीत आंकड़े दे रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग में हमारी सरकार द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन लेकर आए थे। सरकार में रहते हिमाचल के भले के लिए हम जो कर सकते थे, किया। मुख्यमंत्री भी कह रहे थे कि आपने हिमाचल के हित के लिए 15वें वित्त आयोग में बहुत बढिय़ा काम किया था। हिमाचल को यदि राजस्व घाटा अनुदान नहीं मिला, तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री और सरकार है। हिमाचल के हितों की वे पैरवी नहीं कर पाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000