टोल बैरियर पर गलत चालानों पर लगी ब्रेक! अब बिना वजह नहीं कटेगा ₹2000 का जुर्माना – भारत केसरी टीवी

टोल बैरियर पर गलत चालानों पर लगी ब्रेक! अब बिना वजह नहीं कटेगा ₹2000 का जुर्माना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*अब टोल बैरियरों पर नहीं कटेंगे चालान, विभाग ने किया सुधार, इंश्योरेंस न होने के आ रहे थे मैसेज*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र द्वारा जमीनी हकीकत और लोगों की परेशानियों को उजागर करने के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। परिवहन विभाग ने सिस्टम में आ रही उन तकनीकी खामियों को दूर कर लिया है, जो जनता के लिए बड़ी सिरदर्दी बनी हुई थीं। अब वैध दस्तावेज होने पर किसी भी वाहन चालक को बेवजह जुर्माने का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कांगड़ा के रानीताल स्थित घट्टा बैरियर सहित सोलन व अन्य बैरिसरों से यह विवाद शुरू हुआ था, जिसमें वाहन चालकों को इंश्योरेंस के नाम दो-दो हजार के चालान कट रहे थे। कई मामलों में वाहन मालिकों के पास वैध इंश्योरेंस होने के बावजूद सिस्टम उन्हें बिना बीमा के दिखा रहा था और स्वत: ही ऑनलाइन चालान जनरेट हो रहे थे।

अब रियल-टाइम अपडेट होगा डाटा

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम की खामियों को दूर कर इसे वाहन पोर्टल के साथ बेहतर तरीके से सिंक किया गया है। अब जैसे ही किसी वाहन का बीमा अपडेट होगा, टोल बैरियर पर लगा कैमरा उसे तुरंत पहचान लेगा। इस सुधार से न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि उन सैकड़ोंं लोगों को भी राहत मिलेगी जिन्हें सिस्टम की गलती की सजा भुगतनी पड़ रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000