अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत: अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष की गई – भारत केसरी टीवी

अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत: अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष की गई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,[भारत केसरी टीवी] 18 फरवरी

Advertisement

सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष तक के युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Advertisement

भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

भर्ती कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी ही प्राप्त करें।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000