भुंतर-शिमला-रिकांगपिओ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, घंटों का सफर मिनटों में – भारत केसरी टीवी

भुंतर-शिमला-रिकांगपिओ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, घंटों का सफर मिनटों में

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त पहल से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है। कुल्लू भुंतर से शिमला और शिमला से रिकांगपिओ के बीच नई हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक आगाज कर दिया है। भुवनेश्वर गौड़ ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सेवा पर्यटन उद्योग के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सडक़ मार्ग से जहां भुंतर से शिमला पहुंचने में कई घंटे लगते हैं, अब यह दूरी मात्र 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल की वादियों में अब हेलीकॉप्टर की गूंज पर्यटन को नए पंख देने जा रही है। यदि स्थानीय स्तर पर सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया बनी रही। तो यह सेवा प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

 

कुल्लू-मनाली-शिमला-किन्नौर का सफर आरामदायक

 

हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से कुल्लू, मनाली, शिमला और किन्नौर क्षेत्र के पर्यटन को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में एक से अधिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। हेलिकाप्टर यह सेवा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहद उपयोगी साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000