आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल अलर्ट, 15 जून को होगी राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल – भारत केसरी टीवी

आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल अलर्ट, 15 जून को होगी राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप अभ्यास आयोजित

मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज विभिन्न विभागों की आपदा संबंधी तैयारियों का आकलन करने तथा प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित वर्चुअल टेबल टॉप अभ्यास की अध्यक्षता की।

यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से आयोजित किया गया।

अभ्यास के दौरान हिमाचल प्रदेश के लिए प्रासंगिक आपदाओं पर आधारित वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण किया गया। इसमें तीव्र भूकंप, बादल फटना, अचानक आई बाढ़ तथा जंगल की आग जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियों को विभिन्न विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से अधिकारियों को मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा करने, परिचालन संबंधी कमियों की पहचान करने तथा आपात स्थिति में संचार एवं समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करने का अवसर मिला।

मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों के कारण हिमाचल प्रदेश विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास संस्थागत तैयारियों को मजबूत करने, आपदा प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने बताया कि 15 जून को एनडीएमए, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान एनडीएमए, सेना तथा अर्धसैनिक बलों के कर्मी तैयारियों में मौजूद कमियों की पहचान कर उनके समाधान के लिए सुझाव देंगे।

एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप अभ्यास का संचालन किया। इसमें एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी उपायुक्तों तथा जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि भूकंप, बादल फटना तथा जंगल की आग जैसी आपदाओं से संबंधित काल्पनिक परिस्थितियां तैयार की जाएंगी, जिनमें प्रदेश के सभी जिलों एवं संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इस अभ्यास में एनडीएमए, एसडीएमए, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000