स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बद्दी पुलिस की छापेमारी में 17 युवतियां बचाई गईं – भारत केसरी टीवी

स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बद्दी पुलिस की छापेमारी में 17 युवतियां बचाई गईं

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दावत चौक स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सैंटरों पर एक साथ छापेमारी की।

Advertisement

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 युवतियों को रैस्क्यू किया और 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ स्पा सैंटरों में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है।

इसके चलते पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार विशेष टीमों का गठन किया गया था। रणनीति के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान चारों स्पा सैंटरों से कुल 17 युवतियों को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया। पुलिस प्रशासन अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर रहा है। वहीं, इन अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले 6 अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम’ की धारा 3 और 4 के तहत 4 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस जिले के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000