छेड़छाड़ के आरोप और पैसों की रंजिश बनी मौत की वजह, मिड-डे मील वर्कर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा – भारत केसरी टीवी

छेड़छाड़ के आरोप और पैसों की रंजिश बनी मौत की वजह, मिड-डे मील वर्कर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

जिला कांगड़ा के चनौर प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वारदात के मात्र 40 मिनट के भीतर गिरफ्तार किए गए आरोपी राकेश उर्फ मोनू (45) ने पूछताछ में रंजिश की जो वजह बताई है, उसने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात पैसों के लेन-देन और चरित्र पर लगे आरोपों का प्रतिशोध है।

बदले की आग और आपसी विवाद

एसपी कांगड़ा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी मोनू मृतका का पड़ोसी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और महिला के बेटे ने पहले एक टेंट हाउस में साथ काम किया था, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके साथ ही, आरोपी मोनू इस बात से भी आहत था कि सलोचना देवी ने उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मोनू का मानना था कि इन आरोपों के कारण समाज में उसकी भारी बदनामी हुई है। इसी बदनामी और पैसों की खुन्नस में आकर उसने सलोचना को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

खौफनाक वारदात का घटनाक्रम

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे, जब सलोचना देवी स्कूल की रसोई के दरवाजे पर बैठी थीं, तभी आरोपी दराट लेकर वहां पहुंचा। मासूम बच्चों और स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में उसने सलोचना पर जानलेवा हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने साहस दिखाते हुए आरोपी पर पत्थर बरसाए, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000