संसद में हिमाचल को बड़ी सौगात: स्वास्थ्य ढांचे के लिए 1731 करोड़ की JICA परियोजना, दुर्गम क्षेत्रों में सैटेलाइट इंटरनेट को मंजूरी – भारत केसरी टीवी

संसद में हिमाचल को बड़ी सौगात: स्वास्थ्य ढांचे के लिए 1731 करोड़ की JICA परियोजना, दुर्गम क्षेत्रों में सैटेलाइट इंटरनेट को मंजूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
  धर्मशाला  फरबरी  13 –2026  
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने  राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की   हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं  को सुदृड़ करने के लिए जापान इंटरनेशनल  कोऑपरेशन एजेंसी के माधयम से  कुल   1731 .00 करोड़ की परियोजना के लिए   बितीय सहायता के लिए आवेदन किया है /
उन्होंने बताया इस 1731 .00 करोड़ की परियोजना लागत में से 1384 .00 करोड़ रूपये की    बितीय सहायता    जापान इंटरनेशनल  कोऑपरेशन एजेंसी   द्वारा  प्रदान की जाएगी जबकि बाकि की धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी/
उन्होंने बताया की इस परियोजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अस्पतालों  को अपग्रेड और सुदृड़ किया जायेगा  और   राज्य में रोगी उपचार और देखभाल  की सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा 
 
2 —–केन्द्रीय संचार राज्य मन्त्री डॉक्टर पेम्मसानी चंद्र शेखर ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की देश के ग्रामीण , दुर्गम , पिछड़े क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए दूर संचार विभाग ने स्टार लिंक  सैटालाइट   कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड , वन वेब इंडिया  कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड और जिओ सैटालाइट कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड  को लाइसेंस प्रदान किया है जोकि  देश में   सैटालाइट  आधारित इंटरनेट सेवायें  प्रदान करेंगे /
उन्होंने बताया की   सैटालाइट  आधारित इंटरनेट  के माध्यम से उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान की जाएँगी जहाँ ऑप्टिकल फाइबर , माइक्रोवेव आदि के माध्यम से  इंटरनेट सेवाएं प्रदान नहीं की जा सकती हैं / उन्होंने बतया की इससे डिजिटल  भिन्नता को कम करने में मदद मिलेगी और  डिजिटल  सेवाओं को प्रमोट करने में  मदद मिलेगी

Advertisement
#HimachalPradesh
#ParliamentUpdate
#HealthInfrastructure
#JICA
#DigitalIndia
#SatelliteInternet
#RuralConnectivity
#Dharamshala
#InduBalaGoswami

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000