लाखों का पैकेज ठुकराया, अब पहनेंगे सेना की वर्दी, हिमाचल के साहिल ने देशभर में 16वां रैंक लाकर किया कमाल – भारत केसरी टीवी

लाखों का पैकेज ठुकराया, अब पहनेंगे सेना की वर्दी, हिमाचल के साहिल ने देशभर में 16वां रैंक लाकर किया कमाल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति जज्बा और देशसेवा का जुनून एक बार फिर देखने को मिला है। मंडी जिला की ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव दिगोह के रहने वाले साहिल ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर जगह बनाई है। साहिल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। साहिल ठाकुर ने सर्विस सिलैक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में 16वां स्थान हासिल किया है। इस कड़ी परीक्षा को पास करने के बाद अब वह भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनैंट अपनी सेवाएं देंगे। उनकी ट्रेनिंग जल्द ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शुरू होगी।

एमएनसी की नौकरी छोड़ पिता की राह चुनी

साहिल के पिता कुलदीप ठाकुर वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता सुमन ठाकुर गृहिणी हैं। साहिल ने सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी से बीटैक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका चयन एक मल्टीनैशनल कंपनी में हुआ, जहां उन्हें लाखों रुपए का पैकेज मिला, लेकिन बचपन से मेधावी रहे साहिल के मन में देशसेवा का जुनून था। उन्होंने लाखों के पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी को छोड़कर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000