मुख्यमंत्री ने ‘राज्य के बच्चों’ से किया संवाद, जयपुर शैक्षणिक भ्रमण पर निकले बच्चे – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने ‘राज्य के बच्चों’ से किया संवाद, जयपुर शैक्षणिक भ्रमण पर निकले बच्चे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर, तलयार, भरनाल और देहर स्थित बाल देखभाल संस्थानों (CCI) के ‘राज्य के बच्चों’ से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। ये बच्चे मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत चंडीगढ़ और जयपुर के शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर गए हुए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बच्चों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण बच्चों को नई जानकारियां देते हैं और विभिन्न विषयों को व्यावहारिक एवं रोचक तरीके से समझने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों से हवाई यात्रा के अनुभव के बारे में पूछा, जिस पर बच्चों ने खुशी-खुशी बताया कि यह उनकी पहली हवाई यात्रा थी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और उन्हें आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन बच्चों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें 27 वर्ष की आयु तक हरसंभव देखभाल एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।

चारों बाल देखभाल संस्थानों से कुल 31 बच्चे इस भ्रमण में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना केवल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अनाथ बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करने हेतु अवसर उपलब्ध कराना है।

इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक आधारभूत संरचना और शैक्षणिक संस्थानों से परिचित कराना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक यात्राएं बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा, सामाजिक चेतना और देश को बेहतर ढंग से समझने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000