सोलन न्यूज : कोटलानाला स्थित यूरो किड्स प्ले स्कूल में डांडिया की धूम – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : कोटलानाला स्थित यूरो किड्स प्ले स्कूल में डांडिया की धूम

सोलन। कोटलानाला स्थित यूरो किड्स प्ले स्कूल में आज नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने डांडिया गीतों पर थिरक कर खूब मजे लूटे। बाद में शिक्षकों ने उन्हें डांडिया नृत्य व नवरात्र त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बताया कि सभी धर्मों के त्योहार के अवसर पर वे अपने स्कूल में इस तरह के इवेंट्स का आयोजन करते हैं ताकि बच्चों को सभी धर्मों व उनके त्योहारों के बारे में जानकारी मिले और वे सभी धर्मों का सम्मान करना सीखें।

Advertisement

यूरो किड्स प्लेस्कूल (कोटलानाला) में नवरात्रों के चलते डांडिया डांस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे विभिन्न परिधानों में सजकर आये जो कि बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लग रहे हैं। स्कूल की प्रिंसियल मिसेज सीमा बहल नवरात्र की महिना बताई और माता के नौ रुपों की जानकारी दी, इस दौरान माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना भी की गई।

Advertisement

बच्चों ने नवरात्र के मौके पर किये जाने वाले लोक नृत्य “डांडिया” डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें अविराज, पारी, अव्या, वरनिका, सिद्धार्थ, मेतांश, प्रयाग, भशिका, वान्या, दिशा, साक्षी, युवान’, भाविन, विरोबी, सारिका, मिक्षिता, अर्थ, मैतांश, दिव्यांशी, वानी आदि बच्चों ने खूब मजे लिए। पूरा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000