स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती का आरोप: जांच दरें बढ़ाने पर सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती का आरोप: जांच दरें बढ़ाने पर सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

मरीजों को भी तंग कर रही सरकार, नेता प्रतिपक्ष बोले, प्रदेश में बढ़ाई जा रही चिकित्सा जांच दरें

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए प्रदेश के बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विसके तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल को कुल खर्च का 10 प्रतिशत हिस्सा ही वहन करना पड़ता है, जबकि 90 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। अब सुक्खू सरकार ने इस पर भी नजऱ टेढ़ी कर दी है। अस्पताल में जांच के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आर्थिक तंगी के नाम पर सरकार हर बार स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा वित्तीय अनुशासन और बुद्धिमता सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने में ही दिखाई देती है। पंचायत चुनाव समय से न करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है।

सरकार ने सलाहकारों की फौज खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे पहले प्रदेश पर असंवैधानिक सीपीएस थोपे और उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए वकीलों पर लुटाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खर्चों पर कोई नियंत्रण करने की बजाय मुख्यमंत्री हमेशा आम आदमी को ही शिकार बनाते हैं। पहले बीमार लोगों के लिए वरदान साबित हुई हिम केयर को बंद किया, जिससे लोगों को अपना इलाज करने के लिए कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ा, अब सरकार केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क जांच को बंद करने का फरमान सुना रही है, जो पहले से ही बीमारी का दर्द झेल रहे लोगों के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000