लाहौल में फिर हिमपात, 9–10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट – भारत केसरी टीवी

लाहौल में फिर हिमपात, 9–10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल-स्पीति जिले में ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर कुल्लू और लाहौल के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 और 10 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार रात को कुल्लू-लाहौल घाटी में फिर से बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे न्यूनतम तापमान गिर गया और प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। चंबा जिले में भी बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल करने और बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में विभागीय टीमें जुटी रहीं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू और लाहौल के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। कुल्लू जिले में एनएच-3 और एनएच-305 पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 6 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

उधर, मनाली के सोलंगनाला में बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, बर्फ में तबीयत बिगड़ने से एक महिला पर्यटक की मौत की खबर भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार ठंड लगने से महिला की हालत बिगड़ी थी, जिसे मिशन अस्पताल मनाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

#HimachalWeather #LahaulSnowfall #YellowAlert #RainAndSnow #Manali #SolangNala #WeatherUpdate #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000