आदतन नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच शुरू, परिजनों व रिश्तेदारों पर भी कसेगा शिकंजा – भारत केसरी टीवी

आदतन नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच शुरू, परिजनों व रिश्तेदारों पर भी कसेगा शिकंजा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला। जिले में आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है, वहीं तस्करों के परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों की भूमिका भी रडार पर लाई जा रही है। पुलिस अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशा तस्करों के बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों और लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। जिन खातों में संदिग्ध लेन-देन पाया जाएगा, उन्हें फ्रीज किया जाएगा। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस ने अब तक 100 से अधिक आदतन नशा तस्करों की पहचान कर ली है। इनके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में 40 प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजे गए थे, जिनमें से 11 आरोपियों को तीन माह के लिए जेल भेज दिया गया है, जबकि 29 मामलों में तैयारी पूरी कर ली गई है।

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नए साल में अब तक 41 मामलों में 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें महिलाएं, सरकारी कर्मचारी और बाहरी राज्यों से जुड़े तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से जुड़े नेटवर्क का भी भंडाफोड़ किया है।

हाल ही में नशा तस्करी के एक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आवश्यक मंजूरी मिलती है, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत और भी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आदतन अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वह सीधे तौर पर शामिल हो या परोक्ष रूप से लाभ उठा रहा हो।

#नशा_मुक्त_हिमाचल #नशा_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #PIT_NDPS #शिमला_पुलिस #CrimeNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000