गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग से गूंजा भक्तिरस – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग से गूंजा भक्तिरस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के पावन प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा अपने आध्यात्मिक उत्कर्ष की ओर निरंतर अग्रसर है। चित्रकूट धाम से पधारे पूज्य सनातन धर्म गुरु आचार्य महेंद्र मिश्र ‘मानस मणि’ जी महाराज के ओजस्वी एवं भावविभोर कर देने वाले प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे आयोजन स्थल पर अपूर्व धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण दृष्टिगोचर हो रहा है।
कथा के क्रम में पिछले कल भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूज्य महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के माध्यम से त्याग, समर्पण एवं पारिवारिक मूल्यों की गहन व्याख्या की। कथा पंडाल में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।
कथा के आज के सत्र में आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा जा रहा है। राम जन्म प्रसंग के अवसर पर आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है तथा भक्तगण इस पावन क्षण के साक्षी बनने हेतु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं। कथा के पश्चात प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है।
आयोजक छज्जूराम–मातुराम परिवार एवं गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएँ तथा राम कथा के माध्यम से अपने जीवन को संस्कारवान बनाएँ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000