स्कूल नेशनल्स कुराश में हिमाचल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अंडर-14 में पहला स्वर्ण – भारत केसरी टीवी

स्कूल नेशनल्स कुराश में हिमाचल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अंडर-14 में पहला स्वर्ण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित 69वीं स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (कुराश) में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में पहले दो दिनों में ही ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए ऑल-टाइम रिकॉर्ड कायम किया। प्रतियोगिता 16 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। अंडर-14 वर्ग में हिमाचल की टीम ने स्कूल नेशनल्स के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक जीतते हुए सर्वाधिक पदक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ग में पुलकित ठाकुर (25 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दमिक्षा (40 किग्रा), नक्षा जसवाल (30 किग्रा), आरिशय नेगी (+55 किग्रा) और आरुषि (23 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं अंडर-17 वर्ग में रितिक (73 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवांश (66 किग्रा), जैसमिन (52 किग्रा) और शुभम (55 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर हिमाचल का परचम लहराया। इसके अतिरिक्त शौर्यवीर यादव ने सेमीफाइनल तक पहुँचकर टीम के प्रदर्शन को और मजबूती दी।

यह जानकारी वीरेंद्र सिंह धौलता, संस्थापक एवं महासचिव, हिमाचल प्रदेश एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ कुराश, ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में टीम के साथ हार्देव सिंह मिशन मुख्य (Chief) के रूप में, धनी राम जी तकनीकी अधिकारी, सुरजीत परमार, हरीश कुमार, सुलोचना एवं गीता कोच के रूप में तथा विकास सकलानी, अजय ठाकुर एवं सुलोचना प्रबंधक के रूप में शामिल रहीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी, शिक्षा सचिव श्री राकेश कंवर जी, निदेशक स्कूल शिक्षा श्री आशीष कोहली जी, अतिरिक्त निदेशक श्री बी.आर. शर्मा जी, संयुक्त निदेशक श्री जगदीश नेगी जी, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा श्री अजय पंता जी एवं एडीईपीओ मुख्यालय श्री संतोष चौहान जी ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और टीम अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#HimachalSports #SchoolNationals #Kurash #Under14Champions #HimachalPride #YouthSports

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000