हमीरपुर में चिट्टा तेजी से फैल रहा, तीन साल में 138 NDPS केस सिर्फ चिट्टे के – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में चिट्टा तेजी से फैल रहा, तीन साल में 138 NDPS केस सिर्फ चिट्टे के

[MADAN SHARAM]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

तीन वर्षों में जिलाभर में एनडीपीएस के तहत दर्ज 262 एफआईआर में 138 केस सिर्फ चिट्टे के
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू), पोलीटेक्निकल कालेज, इंस्टीच्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय और एनआईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों के अलावा कई प्राइवेट कालेज और यूनिवर्सिटी सहित लगभग 950 सरकारी और निजी स्कूलों वाले हमीरपुर की फिजाओं में चिट्टे का जहर घुलने लगा है। नशे के सौदागरों ने एजुकेशनल हब कहे जाने वाले हमीरपुर को टारगेट किया हुआ है, क्योंकि छोटे से इस जिला में यूथ काफी संख्या में है। सिंथेटिक ड्रग कहे जाने वाले बहुत अधिक महंगे नशे चिट्टे की जड़ें किस तरह जिला में फैल रही हैं, यह पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और पकड़े गए आरोपियों के आंकड़े बयां कर रहे हैं। वर्ष 2023 से लेकर 30 नवंबर, 2025 तक के अब तक के आंकड़े बताते हैं कि तीन वर्षों में जिला के विभिन्न थानों मेें एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 262 केसों में अकेले चिट्टे के ही 138 मामले हैं। इसी तरह विभिन्न नशीले पदार्थों के साथ अब तक पकड़े गए 401 आरोपियों में अकेले चिट्टे के ही 233 आरोपी हैं।
इसके अलावा जो अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं और नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, वेे कितने हैं, कोई नहीं जानता। वर्षवार आंकड़ों पर नजर डालें, तो सबसे अधिक 60#HimachalDrugAlert #ChittaProblem #NDPSCases #YouthSafety #HamirpurNews #SyntheticDrugs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000