बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 2026 से घट सकते हैं बिजली के रेट – भारत केसरी टीवी

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 2026 से घट सकते हैं बिजली के रेट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में नए वित्त वर्ष यानी पहली अप्रैल, 2026 से बिजली के रेट और कम हो सकते हैं। इसकी वजह बिजली बोर्ड में वर्तमान सरकार द्वारा उठाए गए सुधार के कदम हैं। बोर्ड ने सस्ते लोन की तरफ कदम बढ़ाए हैं, इसलिए इंटरेस्ट रेट का लाभ टैरिफ में मिलेगा। ट्रांसमिशन कॉस्ट में भी कमी आई है। आउटसोर्स भर्ती से कर्मचारी लागत में भी कमी आई है। हालांकि बोर्ड की पेंशन लागत बढ़ रही है। राज्य बिजली बोर्ड की ओर से अगले साल का टैरिफ तय करने के लिए 29 नवंबर को विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की गई है। याचिका पर 31 मार्च, 2026 से पहले नियामक आयोग ने फैसला देना है। याचिका दायर करने से पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बारे में खुद रिपोर्ट ली थी। सरकार नहीं चाहती कि अगले वित्त वर्ष में बिजली के रेट बढ़ें। हालांकि सबसिडी को लेकर अभी फैसला होगा।
प्रदेश में करीब 28 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। इसके अलावा व्यावसायिक उपभोक्ताओं की संख्या करीब दो लाख है। इनके लिए वर्तमान वर्ष के लिए 0-125 यूनिट तक बिजली निशुल्क है। 126-300 यूनिट तक 5.90 प्रति यूनिट टैरिफ है और इससे आगे फिर 6.76 प्रति यूनिट का रेट है। अब उम्मीद यह है कि या तो नए साल में यही रेट रहेगा या इससे भी कम होगा। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ में 15 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई थी।#ElectricityTariff
#CheapElectricity
#HimachalPradesh
#HPSEB
#PowerConsumers
#ElectricityRates
#PublicRelief
#SukhuGovernment
#EnergyReforms

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000