आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती दे रही भारतीय रेल – भारत केसरी टीवी

आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती दे रही भारतीय रेल

भारत केसरी टीवी 15 दिसंबर 2025

Advertisement

भारतीय रेल ने लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोचों के निर्माण में लगातार प्रगति दर्ज की है। ये आधुनिक कोच यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, अधिक आरामदायक सफर और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

Advertisement

वर्तमान वित्त वर्ष 2025–26 में (नवंबर 2025 तक) भारतीय रेल द्वारा 4,224 से अधिक एलएचबी कोचों का निर्माण किया गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में बने 3,590 कोचों की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि रेलवे इकाइयों में निर्माण क्षमता के सुदृढ़ीकरण और बेहतर उत्पादन योजना का स्पष्ट संकेत है।

Advertisement

कारखाना-वार उत्पादन की बात करें तो इस अवधि में

Advertisement

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने 1,659 एलएचबी कोच,

मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली ने 1,234 कोच, तथा

रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने 1,331 कोच तैयार किए।
इन तीनों कारखानों के संयुक्त योगदान से एलएचबी कोच उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

दीर्घकालिक तुलना से बीते वर्षों में हुई बड़ी प्रगति स्पष्ट होती है। 2014 से 2025 के बीच भारतीय रेल ने 42,600 से अधिक एलएचबी कोचों का निर्माण किया, जो 2004 से 2014 के दौरान बने 2,300 कोचों की तुलना में लगभग 18 गुना अधिक है। यह विस्तार यात्री डिब्बों के आधुनिकीकरण और बेहतर सुरक्षा मानकों वाले एलएचबी कोचों को अपनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनकी रखरखाव लागत भी अपेक्षाकृत कम है।

भारतीय रेल ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाकर और आयात पर निर्भरता कम कर, रेलवे देश की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000