काँगड़ा की ऐशिता शर्मा बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पिता की राह पर चलकर किया परिवार का नाम रोशन – भारत केसरी टीवी

काँगड़ा की ऐशिता शर्मा बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पिता की राह पर चलकर किया परिवार का नाम रोशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के डन्नी क्षेत्र की रहने वाली ऐशिता शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। ऐशिता ने अखिल भारतीय मैरिट सूची में 12वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ऐशिता की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया है। ऐशिता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद शानदार रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा (जमा दो तक) केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीसीईटी कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस में बीई की डिग्री हासिल की।
देश सेवा का जज्बा ऐशिता को विरासत में मिला है। उनके पिता राजीव शर्मा वर्तमान में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। घर में वायुसेना के अनुशासन और देशप्रेम के माहौल ने ऐशिता को बचपन से ही प्रेरित किया। यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक क्षण है, क्योंकि ऐशिता के चयन के साथ ही उनके दादा कुलदीप चंद शर्मा और दादी कल्याण देवी का अपनी पोती को वायुसेना की वर्दी में देखने का सपना भी साकार हो गया है।#KangraPride #AshitaSharma #IndianAirForce #FlyingOfficer #GirlPower #HimachalPride #AFCAT #DeshSeva #WomenInUniform

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000