मुख्यमंत्री सुक्खू ने एपीएआर सॉफ्टवेयर विकास की प्रगति की समीक्षा की – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एपीएआर सॉफ्टवेयर विकास की प्रगति की समीक्षा की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) सॉफ्टवेयर की प्रगति की समीक्षा की। यह सॉफ्टवेयर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक पारदर्शी, दक्ष और पूर्णतः डिजिटल प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि एपीएआर पोर्टल के माध्यम से एपीएआर और वार्षिक कार्य योजनाओं की एंड-टू-एंड ऑनलाइन प्रक्रिया एक सुव्यवस्थित डिजिटल वर्कफ़्लो के तहत की जा सकेगी। यह प्रणाली प्रदर्शन मूल्यांकन में निष्पक्षता, जवाबदेही और निगरानी में आसानी सुनिश्चित करेगी।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि एपीएआर की शुरुआत संबंधित रिपोर्टिंग प्राधिकारी द्वारा तैयार की गई वार्षिक कार्य योजनाओं तथा स्पष्ट रूप से परिभाषित गुणात्मक और मात्रात्मक लक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। सॉफ्टवेयर में यह सुविधा भी होगी कि बदलती प्राथमिकताओं और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत अधिकारियों या पूरे कैडर के लक्ष्यों में प्रतिवर्ष संशोधन किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप ए, बी, सी और डी के सभी कर्मचारियों के लिए एक समान मानकीकृत एपीएआर प्रारूप लागू किया जाएगा, जिससे प्रदर्शन मूल्यांकन में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। पोर्टल के माध्यम से एपीएआर की शुरुआत के समय रिपोर्टिंग, रिव्यूइंग और स्वीकार करने वाले अधिकारियों की ऑनलाइन पहचान और स्वीकृति भी संभव होगी।

 

उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि यह प्रणाली एक ही वित्तीय वर्ष में एक से अधिक एपीएआर शुरू करने की सुविधा प्रदान करेगी, बशर्ते प्रत्येक एपीएआर की न्यूनतम अवधि तीन माह हो। इससे स्थानांतरण या कार्यभार परिवर्तन की स्थिति में अधिक सटीक प्रदर्शन मूल्यांकन संभव हो सकेगा।

 

प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सॉफ्टवेयर को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने और इसे उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एपीएआर पोर्टल प्रदर्शन-आधारित शासन को सशक्त करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी प्रणाली में जवाबदेही की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, विधायक सुरेश कुमार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।#CM_Sukhu #APAR_Software #DigitalGovernance #PerformanceBasedGovernance #Transparency #Accountability #HimachalPradesh #eGovernance

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000