जनसंकल्प रैली पर जयराम ठाकुर का वार: 10 करोड़ खर्च कर सरकार ने आपस की लड़ाई लड़ी, आपदा पीड़ितों को भूल गई – भारत केसरी टीवी

जनसंकल्प रैली पर जयराम ठाकुर का वार: 10 करोड़ खर्च कर सरकार ने आपस की लड़ाई लड़ी, आपदा पीड़ितों को भूल गई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के तीन साल के जश्न को लेकर कहा कि जहां आपदा में सबसे अधिक नुकसान हुआ, वहीं इस सरकार ने जश्न मनाया। इससे असंवेदनशील बात कोई और नहीं हो सकती कि इस सरकार ने आपदा पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिडक़ने का काम किया। पड्डल के मैदान से गुरुवार को पूरे प्रदेश ने देखा कि कैसे इनके मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने एक दूसरे के खिलाफ भड़ास निकाली। जनता, अधिकारी और कमर्चारी भी यह देख हतप्रभ रह गए कि यह कोई मंच आपसी खुन्नस निकालने का नहीं, बल्कि आपदा पीडि़तों की मदद करने और उनकी संवेदनाओं के साथ चलने का था। तीन साल के उत्सव के बाद अपना विजन रखने का मंच जिस कार्यक्रम को सरकार ने बताया वहां सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने का काम किया गया
उन्होंने कहा कि करीब 10 करोड़ रुपए सरकारी कोष से इस सरकार ने क्या इसलिए खर्च किया कि आपस की लड़ाई सरेआम लड़ी जाए। क्या यह पैसा आपदा पीडि़तों को नहीं बांटा जाना चाहिए था। एक और बात आज हमें देखने को मिली कि जिस होलीलॉज के सहारे यह सरकार सत्ता में आई, उनका न तो कोई फोटो और पोस्टर दिखा और न ही खुद पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ही मौजूद नहीं थे।
मुकेश अग्रिहोत्री के स्वागत को तैयार है भाजपा
मंडी के जन संकल्प में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बातें सुनने के बाद जयराम ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है।#JairamThakur
#LeaderOfOpposition
#MandiRally
#JanSankalp
#HimachalPolitics
#SukhvinderSukhu
#MukeshAgnihotri
#HPGovt
#BJP
#Congress

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000