बिना कारण बताए एसपी राजेश वर्मा सस्पेंड, पदोन्नति गड़बड़ी को वजह माना जा रहा – भारत केसरी टीवी

बिना कारण बताए एसपी राजेश वर्मा सस्पेंड, पदोन्नति गड़बड़ी को वजह माना जा रहा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

पुलिस विभाग के एसपी सीटीएस राजेश वर्मा को बीते दिनों बिना कारण बताए सस्पेंड कर दिया गया है। अब एसपी सीटीएस के निलंबन के पीछे कारण कुछ और ही बताया जा रहा है। सूत्र बताते हंै कि एसपी सीटीएस राजेश वर्मा ने सीटीएस विंग में हुई कई पुलिस कर्मियों की बिना आरएंडपी रूल के पदोन्नतियों को लेकर सवाल उठाए थे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के सीटीएस विंग में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक रैंक के 250 पुलिस कर्मियों की पदोन्नतियां बिना आरएंडपी रूल के कर दी गई थी।
मामले की जांच को लिए एसपी सीटीएस राजेश वर्मा ने कुछ समय पहले डीजी विजिलेंस को एक पत्र भी भेजा था। सरकार ने सस्पेंशन के बाद उनको पुलिस हैडक्वार्टर में अटैच किया गया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने सस्पेंशन ऑर्डर में स्पष्ट किया गया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की परमिशन के बगैर राजेश वर्मा मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हलांकि एसपी सीटीएस को सस्पेंड करने के कारण आदेश में नहीं बताया गया है।

Advertisement

#PoliceSuspension #SPRajeshVerma #HimachalPolice #PromotionIrregularities #CTSWing #PoliceReforms #AdministrativeAction #VigilanceLetter #LawAndOrder #HPNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000