एआई जनरेटेड एक्स-रे वायरल: सोशल मीडिया पर सोलन-शिमला-बद्दी अस्पतालों की फर्जी खबर से हड़कंप – भारत केसरी टीवी

एआई जनरेटेड एक्स-रे वायरल: सोशल मीडिया पर सोलन-शिमला-बद्दी अस्पतालों की फर्जी खबर से हड़कंप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोशल मीडिया पर पिछले एक-दो दिन से तेजी से वायरल हो रही एक्स-रे कॉपी में दिख रहे कॉकरोच वाली पोस्ट ने लोगों को परेशान कर दिया है। कभी सोलन, कभी शिमला तो कभी बद्दी अस्पताल की कहानी के नाम से डाली जा रही इस पोस्ट ने स्वास्थ्य विभाग को भी पूरा हिला डाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पोस्ट को लेकर गंभीरता दिखाई है और ऐसी किसी भी घटना का खंडन करते हुए इसे एआई जनरेटेड फोटो करार दिया है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से इस तरह की वायरल पोस्ट से परहेज करने की भी सलाह दी है। सोलन, शिमला और बद्दी के अस्पताल की कहानी लिख वायरल हो रही एक्स-रे कॉपी से लोग परेशान हो गए हैं। इसका प्रभाव अस्पताल में होने वाले एक्स-रे में भी पड़ा है। शुक्रवार देर रात से एक्स-रे कॉपी वायरल हो रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना से कम एक्स-रे हुए हैं। पोस्ट के वायरल होते ही स्वास्थ्य मंत्री ने भी क्षेत्रीय अस्पाल सोलन प्रबंधन से भी बात की और इसकी सत्यता जानी। सोशल मीडिया में वायरल हुए पोस्ट में तीन एक्स-रे कॉपी लगी है।#FakeXRay #AIGenerated #HimachalHealth #SocialMediaAlert #HospitalSafety #HealthDeptUpdate #HimachalNews #MisinformationAlert**
साथ ही पोस्ट किया है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक सिंगापुर से आए पर्यटक को सीने में दर्द हुई। इसके बाद वे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल आए और वहां एक्स-रे करवाया। एक्स-रे की रिपोर्ट में उन्हें बताया कि सीने में जिंदा कॉकरोच है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000