डिपो संचालकों में बढ़ता आक्रोश: नेट सुविधा के बिना पॉश मशीनें ठप, विभागीय अनदेखी पर फूटा गुस्सा – भारत केसरी टीवी

डिपो संचालकों में बढ़ता आक्रोश: नेट सुविधा के बिना पॉश मशीनें ठप, विभागीय अनदेखी पर फूटा गुस्सा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*डिपो संचालक डिपो छोडऩे पर मजबूर, विभाग की अनदेखी से तंग, पॉश मशीनों के लिए नेट सुविधा अधर में*

Advertisement

प्रदेश के डिपो संचालकों को पॉश मशीनें चलाने के लिए इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। पिछले पांच वर्षों से विभाग द्वारा मशीनों में डाली गई सिम बंद पड़ी हैं। इसके चलते डिपो संचालक अपनी निजी वाई-फाई से मशीनें चला रहे हैं और हर माह लगभग 470 रुपए अतिरिक्त खर्च वहन कर रहे है, जबकि इस बाबत सचिव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते डिपो संचालकों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने विभाग के उच्च अधिकारियों पर सचिव के निर्देशोंं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को हमीरपुर में यूनियन के स्थापना दिवस पर डिपो धारकों ने नेट सेवा की मांग को लेकर प्रदेशभर में डिपो बंद रखने का निर्णय लिया था।
इसके बाद मई महीने में निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग, ने प्रतिनिधि मंडल को एक माह के भीतर नेट सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने डिपो धारकों को 20 हजार मासिक वेतन और वन-टाइम लाइसेंस की व्यवस्था का वादा किया था, जिसे सरकार अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में पूरा नहीं कर सकी है। विभाग की लापरवाही से लगातार बढ़ती कठिनाइयों के चलते डिपो संचालक मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो डिपो संचालक डिपो छोडऩे पर मजबूर हो सकते हैं,#DepotCrisis #HimachalNews #PDSIssues #NetFacilityDemand #FoodSupplyDept #AshokKavi #DepotOperators #SystemFailure**

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000