करसोग का कुन्हू बना पहला ‘तंबाकू मुक्त गांव’, 149 अंक हासिल कर रचा इतिहास – भारत केसरी टीवी

करसोग का कुन्हू बना पहला ‘तंबाकू मुक्त गांव’, 149 अंक हासिल कर रचा इतिहास

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मंडी जिले के करसोग विकास खंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विकास खंड की ग्राम पंचायत बगैला का कुन्हू गांव आधिकारिक रूप से तंबाकू मुक्त गांव घोषित कर दिया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला कुन्हू करसोग खंड का पहला गांव बन गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू नियंत्रण नियमावली के तहत सरकार द्वारा निर्धारित कड़े मानकों के आधार पर गांव का आकलन किया गया। इस प्रक्रिया में कुन्हू गांव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 में से 149 अंक प्राप्त किए हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रधान खुशी राम, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कला देवी और करसोग अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। टीम द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए सत्यापन के बाद ही यह रिपोर्ट तैयार की गई।
आकलन रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग और खंड विकास अधिकारी करसोग ने संयुक्त हस्ताक्षर के माध्यम से कुन्हू गांव को प्रमाण पत्र जारी किया और इसे करसोग खंड का प्रथम तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया। डॉ. गोपाल चौहान ने ग्राम पंचायत बगैला के प्रधान और कुन्हू गांव के समस्त निवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement

#Karsog #MandiNews #TobaccoFreeVillage #TobaccoFreeYouthCampaign #HealthAwareness #HimachalUpdates #KunnuVillage #BagailaPanchayat #DrugFreeHimachal #PositiveNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000