IGMC छोड़कर दूसरी जगह ज्वाइन करने वाले चार डॉक्टर टर्मिनेट—स्वास्थ्य सचिव की बड़ी कार्रवाई, चार को अंतिम नोटिस – भारत केसरी टीवी

IGMC छोड़कर दूसरी जगह ज्वाइन करने वाले चार डॉक्टर टर्मिनेट—स्वास्थ्य सचिव की बड़ी कार्रवाई, चार को अंतिम नोटिस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

स्वास्थ्य सचिव ने सीसीएस रूल्स के नियम 19 के तहत की बड़ी कार्रवाई
हिमाचल सरकार ने आईजीएमसी छोडक़र कहीं और ज्वाइन करने के मामले में चार डाक्टरों को टर्मिनेट कर दिया है। इन्होंने लोक सेवा आयोग से परीक्षा पास करने के बाद आईजीएमसी ज्वाइन किया था और कुछ ही समय बाद इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले इन्होंने एक महीने का नोटिस दिया था, लेकिन इसके स्वीकार होने से पहले ही ये बिलासपुर एम्स, बठिंडा एम्स या अन्य बड़े संस्थानों में ज्वाइन कर गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अब सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स 1965 के रूल 19 के तहत स्वास्थ्य सचिव ने टर्मिनेशन आर्डर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब न तो ये रिज्वाइन कर पाएंगे और न ही राज्य में किसी पोस्ट के लिए क्लेम कर पाएंगे। इस आर्डर में कहा गया है कि परिस्थितियों को देखकर लगता है कि इस मामले में रूल 14 के तहत इंक्वायरी की जरूरत नहीं है।
जिन डाक्टरों के खिलाफ टर्मिनेशन ऑर्डर हुए हैं, उनमें प्लास्टिक सर्जरी विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर तुषार पटियाल ने 31 अक्तूबर 2024 को आईजीएमसी छोड़ दिया था। इसी तरह बाल रोग विभाग के डाक्टर नवीन कुमार ने पहली अगस्त, 2022 को इस्तीफा दिया और एम्स बठिंडा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन कर लिया। हृदय रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कुणाल महाजन ने दो साल और दो महीने की सेवा के बाद 12 जुलाई, 2019 को इस्तीफा दिया था।#IGMC #DoctorTermination #HimachalHealthDept #CCSRules19 #MedicalFaculty #HimachalNews #HealthDepartmentAction

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000