30 नवंबर को विनय कुमार संभालेंगे प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष का पद, शिमला राजीव भवन में होगा भव्य पदभार समारोह – भारत केसरी टीवी

30 नवंबर को विनय कुमार संभालेंगे प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष का पद, शिमला राजीव भवन में होगा भव्य पदभार समारोह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

शिमला राजीव भवन में होगा कार्यक्रम, कांग्रेस के सभी संगठन बुलाये
धर्मशाला विंटर सेशन के बीच शिमला आना होगा कांग्रेस के मंत्री-विधायकों को
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार 30 नवंबर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी व प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने पार्टी के सभी नेताओं अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सभी विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह 30 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंच कर नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के इस पदभार समारोह का हिस्सा बन कर इन ऐतिहासिक पलो के गवाह बनें। 26 नवंबर से तपोवन धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।Kumar
#HimachalCongress
#PCCPresident
#RajivBhavanShimla
#CongressEvent
#PoliticalUpdatesHP
#WinterSessionDharamshala
#HPPolitics
#CongressLeadership
#BreakingNewsHP

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000