हिमाचल में बड़ा कदम: वनीकरण के लिए एमओयू, 50 हजार किसानों को होगा लाभ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बड़ा कदम: वनीकरण के लिए एमओयू, 50 हजार किसानों को होगा लाभ

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

किसान समुदाय को वनीकरण से जोड़ने हेतु एमओयू हस्ताक्षरित, 50 हजार किसानों को होगा लाभ

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज यहां हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने सिंगापुर स्थित कंपनी Proclime के साथ Him Evergreen Project के तहत समुदाय को वनीकरण से जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

 

राज्य सरकार की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सूद ने तथा कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुमार कंदसामी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वनीकरण और कार्बन क्रेडिट परियोजना जलवायु-सहनशीलता को मजबूत करने, किसानों की आजीविका सुधारने तथा भारत के दीर्घकालिक नेट-ज़ीरो लक्ष्य को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना से प्रदेशभर के 50,000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, क्योंकि इसके तहत खेतों और मेड़ों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए कि वे किसानों को पौधारोपण के लिए वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसानों को पांच वर्ष बाद कार्बन क्रेडिट का लाभ प्राप्त होगा तथा कंपनी के 30 प्रतिशत लाभ को भी किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। यह परियोजना तीन चरणों में लागू की जाएगी और राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार और आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से कार्बन अवशोषण के माध्यम से दीर्घकालिक जलवायु लाभ प्राप्त होंगे, साथ ही मिट्टी की सेहत में सुधार, कटाव में कमी, खेतों में जैव विविधता में वृद्धि और किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 

इस अवसर पर पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील सिंगला, Proclime कंपनी के तकनीकी निदेशक सम्राट सेनगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

#HimachalNews

#Afforestation

#CarbonCredit

#HimEvergreenProject

#FarmersWelfare

#GreenHimachal

#ClimateAction

#SukhuGovernment

#Proclime

#EnvironmentNews

#SustainableFarming

#CarbonSequestration

#HimachalPradesh

#GreenCover

#EcoFriendlyInitiatives

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000