“वर्षा शालिका के पास हड़कंप! स्कार्पियो रोकी तो उड़ गए पुलिस के होश, सोलन में चिट्टा सप्लाई का बड़ा भंडाफोड़—कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार!” – भारत केसरी टीवी

“वर्षा शालिका के पास हड़कंप! स्कार्पियो रोकी तो उड़ गए पुलिस के होश, सोलन में चिट्टा सप्लाई का बड़ा भंडाफोड़—कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार!”

सोलन (भारत केसरी TV), 24 नवंबर 2025:

Advertisement

जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने गश्त व अपराधों की रोकथाम के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वर्षा शालिका, आंजी के समीप नाकाबंदी की गई। इसी दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों को चिट्टा सहित काबू किया गया।

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

जन्मेंदर सिंघा (उम्र 37 वर्ष), पुत्र सुरेंदर सिंघा, निवासी गाँव पीपलहट्टी, डाकघर व तहसील निरमंड, जिला कुल्लू (हि.प्र.)

राकेश वर्मा (उम्र 26 वर्ष), पुत्र बिखम राम, निवासी गाँव कंथाडा, डाकघर व तहसील निरमंड, जिला कुल्लू (हि.प्र.)

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। स्कार्पियो वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह चिट्टा सोलन शहर में छात्रों व युवाओं को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000