सिरमौर में तस्कर की चालाकी नाकाम! बाइक के टायर में छिपा रखा था चिट्टा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में तस्कर की चालाकी नाकाम! बाइक के टायर में छिपा रखा था चिट्टा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 6.36 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए नशे की खेप को बाइक के टायर में छिपा रखा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चूली निवासी अभिषेक ठाकुर चिट्टा बेचने का काराेबार करता है। सूचना थी कि आरोपी अपनी बाइक पर ददाहू से पनार की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पनार सड़क पर स्थित दाबड़ नामक स्थान पर नाका लगाया। जब आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, जब बाइक के टायर के अंदर एक लिफाफे में छिपाकर रखा गया 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशे के इस नैटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है।#HimachalNews #Sirmour #RenukaJee #DrugFreeIndia #Chitta #NDPSAct #HimachalPolice #CrimeNews #DrugBust #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000