एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार गठन की तैयारी तेज; 20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे शपथ – भारत केसरी टीवी

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार गठन की तैयारी तेज; 20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे शपथ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बिहार में 20 को शपथ लेगी नई सरकार, कल भंग होगी विधानसभा, आज JDU-BJP विधायक दल की बैठक

Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को नीतीश सरकार की मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिले और पत्र सौंपा, जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की अनुशंसा की जानकारी दी गई। मंगलवार को जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
भाजपा विधायक दल की भी बैठक मंगलवार को होगी। इसके बाद मंगलवार को होने वाली एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले हर हाल में नई सरकार का गठन करना जरूरी होगा। इसी बीच चुनाव आयोग ने सभी विजयी उम्मीदवारों की सूची राजभवन को सौंप दी है।
नई कैबिनेट में होंगे 36 मंत्री
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, तीन लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से एक-एक मंत्री होंगे। गांधी मैदान में शपथ समारोह की तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Advertisement

#BiharPolitics #NDA #NitishKumar #NewGovernment #CabinetFormation #JDU #BJP #OathCeremony #ElectionResults #BiharAssembly

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000