हिमाचल में वाहन खरीद-फरोख्त के नियम सख्त: गाड़ी बेचते ही RC ट्रांसफर अनिवार्य, देरी पर होगी सिविल व आपराधिक कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में वाहन खरीद-फरोख्त के नियम सख्त: गाड़ी बेचते ही RC ट्रांसफर अनिवार्य, देरी पर होगी सिविल व आपराधिक कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अब टू और फोर व्हीलर वाहनों की खरीद-फरोख्त के दौरान रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का स्थानांतरण एक महत्त्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया बना दी गई है, जिसे मूल मालिक को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। अगर वाहन की बिक्री के बाद भी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तो इसे कानूनी उल्लंघन माना जाएगा। इसके लिए मूल मालिक को सिविल और आपराधिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट में यह साफ तौर पर कहा गया है कि यदि वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट समय पर स्थानांतरित नहीं किया जाता, तो मूल मालिक को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। यह कदम प्रशासन ने इसलिए उठाया है, ताकि वाहन के मालिकों को कानूनी मामलों में आसानी हो और किसी भी दुर्घटना या विवाद के दौरान जिम्मेदारी सही मालिक पर हो।
अगर ऐसा नहीं किया जाता और किसी दुर्घटना या कानूनी मामले में गाड़ी का नाम सही मालिक से संबंधित नहीं पाया जाता, तो बड़ी कानूनी समस्या बन सकती है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि गाड़ी को बेचने वाला मूल मालिक गाड़ी को दूसरे व्यक्ति को बेचने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का स्थानांतरण नहीं करवाता है और जब गाड़ी किसी दुर्घटना या विवाद में फंसती है, तो संबंधित नोटिस मूल मालिक को भेजे जाते हैं।

Advertisement

#HimachalTransportRules #RCTransferMandatory #VehicleSaleUpdate #MotorVehicleAct #LegalAction #HPNews #RoadSafety #VehicleOwnership #TransportDeptHP #LawAndOrder

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000