चुराह की बेटी चम्पा ठाकुर का भारतीय टीम में चयन, अब खेलेगी कबड्डी विश्व कप – भारत केसरी टीवी

चुराह की बेटी चम्पा ठाकुर का भारतीय टीम में चयन, अब खेलेगी कबड्डी विश्व कप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप में आकांक्षी उपमंडल चुराह की बेटी चंपा ठाकुर अब भरतीय जर्सी में नजर आएगी। बेहतर प्रदर्शन के बलबूते चम्पा का चयन भरतीय महिला टीम के लिए हो गया। उसके चयन पर जिला चम्बा में खुशी का माहौल है। हाल ही में हुए अंतिम कोचिंग कैंप में देश के कई खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें देश भर से कई बेहतरीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कैम्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय महिला टीम के लिए चुना गया। इसमें चुराह की चम्पा ठाकुर भी शामिल हैं
हिमाचल की तरफ से डिफैंडर के तौर पर खेलने वाली चम्पा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। भारतीय टीम के लिए भी वह डिफैंडर के लिए मेहनत कर रही है। महिला कबड्डी विश्व कप बंगलादेश में होने जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल महिला टीम में बतौर डिफैंडर के रूप में चम्पा खेलती है। डिफैंडर के तौर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कई बार हिमाचल टीम हो कई पदक भी दिलाए हैं। इंडिया कैम्प में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। ऐसे में भारतीय टीम में उनके चयन से जिला के कबड्डी खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी
उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ से संबंध रखने वाली चम्पा ठाकुर काफी समय से हिमाचल टीम के लिए खेलती आ रही है। यह गर्व की बात है कि आकांक्षी जिला के आकांक्षी ब्लॉक की बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नजर आएगी।

Advertisement

#Chamba #Churah #ChampaThakur #KabaddiWorldCup #IndianWomenTeam #HimachalPride #SportsAchievement #Bangladesh2025 #WomenInSports #DefenderStar

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000