कुल्लू बंजार में भीषण अग्निकांड, 16 मकान राख, छह गौशालाएं और दो मंदिर जलकर खाक – भारत केसरी टीवी

कुल्लू बंजार में भीषण अग्निकांड, 16 मकान राख, छह गौशालाएं और दो मंदिर जलकर खाक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में सोमवार दोपहर को भीषण आग लगने से 16 मकान राख के ढेर में तबदील हो गए हैं। नोहांडा ग्राम पंचायत के झनियार गांव में हुए इस भीषण अग्निकांड में चार गोशालाएं और दो मंदिर भी पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आग की घटना में साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान आंका गया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार नोहांडा के झनीयार गांव में दिन में लगभग दो बजे के आसपास घरों में आग लगने की सूचना मिली
यह आग स्थानीय निवासी कैलाश चंद की गोशाला से शुरू हुई और धीरे-धीरे इसने साथ लगते घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वही गांव तक सडक़ न होने के चलते अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। हादसे के चलते एक बछड़ा भी जल गया।
ये लोग प्रभावित
आग की घटना में खेम चंद की गौशाला, तावे राम का मकान और गौशाला, दलीप सिंह की गौशाला, पदम सिंह की गौशाला, केहर सिंह की गौशाला, सुरेश कुमार का मकान, गुमत राम का मकान, विजय सिंह की गौशाला, वेली राम का मकान, प्रताप सिंह#KulluFire #BanjarTragedy #TirthanValley #FireAccident #HimachalPradesh #DisasterRelief #KulluNews #BanjarFire #HimachalDisaster #ReliefAndRehabilitation

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000