दाड़लाघाट पुलिस की बड़ी सफलता — 613 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

दाड़लाघाट पुलिस की बड़ी सफलता — 613 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

दाड़लाघाट ,मदन शर्मा 09 नवम्बर 2025।

Advertisement

पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 613 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दिनांक 08/09 नवम्बर 2025 की रात्रि को थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में रवाना थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शिमला की ओर से एक आल्टो कार दाड़लाघाट की दिशा में आ रही है, जिसमें दो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर सप्लाई करने की फिराक में हैं।

Advertisement

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों —
1️⃣ राय सिंह पुत्र श्री राजेंद्र सिंह, निवासी गाँव रीहा, डाकघर मुंड, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 19 वर्ष)
2️⃣ राजेंद्र सिंह पुत्र श्री मनी राम, निवासी गाँव रीहा, डाकघर मुंड, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 39 वर्ष)

Advertisement

— से 613 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्यवाही हेतु कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।

👉 एसपी सोलन ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000