चुराह विधायक पर लगे आरोप फिर चर्चा में, युवती के पिता का बड़ा खुलासा—कहा, बयान बदलवाने के लिए किया गया अपहरण – भारत केसरी टीवी

चुराह विधायक पर लगे आरोप फिर चर्चा में, युवती के पिता का बड़ा खुलासा—कहा, बयान बदलवाने के लिए किया गया अपहरण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में विधायक पर लगे आरोपों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। एक साल पहले विधायक पर अश्लील चैट के आरोप लगाने वाली युवती के पिता ताज मोहम्मद ने एक पत्रकार वार्ता में बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीसा कोर्ट में सही बयान दर्ज करवाने के बाद उन्हें और उनकी बेटी को विधायक के लोगों द्वारा अपहरण कर शिमला ले जाया गया, जहां उन्हें डरा-धमकाकर बयान बदलने पर मजबूर किया गया।
पिता ने बयां की पूरी कहानी
पत्रकार वार्ता में ताज मोहम्मद ने बताया कि उनकी बेटी ने तीसा कोर्ट में विधायक के खिलाफ सही बयान दिया था। लेकिन इसके तुरंत बाद, कुछ लोग उन्हें जबरन किडनैप करके शिमला ले गए। उन्होंने कहा कि वहां हमें विधायक के लोगों ने बहुत डराया और धमकाया। इसी दबाव के चलते मेरी बेटी को चम्बा कोर्ट में अपना बयान बदलना पड़ा।” उन्होंने यह भी बताया कि 2024 से पहले विधायक के लोग उनकी बेटी का फोन छीन ले गए थे, जिसके बाद उसने नया फोन लिया। पिता का आरोप है कि विधायक उस नए फोन पर भी गंदी-गंदी बातें करता था। ताज मोहम्मद ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
क्या था मामला
गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले युवती ने चुराह के विधायक पर अश्लील चैट और संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाए थे।#ChurahMLAControversy

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000