कुल्लू से प्रीणी तक 5621 करोड़ की लागत से बनेगा ब्यास लेफ्ट बैंक फोरलेन — NHAI बदलेगा अलाइनमेंट – भारत केसरी टीवी

कुल्लू से प्रीणी तक 5621 करोड़ की लागत से बनेगा ब्यास लेफ्ट बैंक फोरलेन — NHAI बदलेगा अलाइनमेंट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एनएचएआई बदलेगा अलाइनमेंट, कुल्लू से प्रीणी तक नदी के बाईं ओर बनेगी सडक़
ब्यास लेफ्ट बैंक फोरलेन बनाने पर कुल 5621 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस फोरलेन का निर्माण ब्यास नदी के बाईं ओर किया जाएगा। 35 किलोमीटर लंबाई का यह फोरलेन कुल्लू से प्रीणी तक जाएगा। इस फोरलेन पर दो टनल बनाई जाएंगी। इन पर दो लेन यातायात चल पाएगा। फोरलेन पर बनने वाली ट्विन ट्यूब टनल की लंबाई तीन किलोमीटर से ज्यादा होगी। कुल्लू से मनाली तक ब्यास राइट बैंक से बने फोरलेन पर बरपे बरसात के कहर के बाद एनएचएआई ने ब्यास के बाईं ओर से फोरलेन बनाने का प्रस्ताव दिया है।
माना जा रहा है कि सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी जल्द मिली तो इसका काम साल 2026 में शुरू हो जाएगा और फोरलेन साल 2029 तक धरातल पर उतर जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी फोरलेन पर सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दे चुके है।
ऐसी होगी नए फोरलेन की तस्वीर
ब्यास के बाईंओर से प्रस्तावित फोरलेन 34.976 किलोमीटर का होगा। इस पर दो टनल बनाई जाएंगी और इन पर 1492 करोड़ व्यय होंगे। फोरलेन पर प्रीणी और कुल्लू बाइपास पर दो मेजर जंकशन और 32 छोटे जंक्शन होंगे। एनएचएआई का 5000 स्क्वेयर फीट का गेस्ट हाउस पांच करोड में बनेगा।एक टोल प्लाजा भी होगा।
एक हजार वाहनों को मिलेगी पार्किंग
कुल्लू से प्रीणी तक प्रस्तावित फोरलेन पर 1000 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था भी की गई है।#BeasLeftBankFourLane #KulluManaliHighway #NHAI #InfrastructureDevelopment #HimachalRoadProject

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000