कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कछियारी बाईपास पर लुधियाना का तस्कर चिट्टे सहित गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कछियारी बाईपास पर लुधियाना का तस्कर चिट्टे सहित गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कछियारी बाईपास पर एक युवक को 8.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कछियारी बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में स्कूटी पर बैठा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने स्कूटी (HP 40E-0657) पर बैठे युवक को काबू कर जब तलाशी ली तो उसकी स्कूटी से 8.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (31) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गली नम्बर-1, जीटीबी स्टेट, लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, नशे की तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी परमजीत काफी समय से नशे के इस काले कारोबार में सक्रिय था और लगातार पुलिस की राडार पर था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह चिट्टा कहां से लाया था और कांगड़ा में किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।#KangraPolice
#DrugFreeHimachal
#NDPSAct
#ChittaSeAzaadi
#PoliceAction
#HimachalNews
#AntiDrugDrive
#CrimeControl
#KangraUpdate

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000