स्निफर डॉग ‘अमरो’ की सूझबूझ से दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 1.2 करोड़ की चरस, हिमाचल के दंपति सहित 4 तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

स्निफर डॉग ‘अमरो’ की सूझबूझ से दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 1.2 करोड़ की चरस, हिमाचल के दंपति सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली पुलिस की के-9 यूनिट के जांबाज कुत्ते ‘अमरो’ ने दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस को लगभग 1.2 करोड़ रुपए की चरस पकड़वाने में मदद की है। इन कार्रवाइयों में कुल 3.15 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद की गई और हिमाचल प्रदेश के एक दंपति समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार पहला अभियान 22 अक्तूबर को चलाया गया जब एक टीम ने मुकंदपुर चौक के पास एक संदिग्ध कार का पीछा कर उसे रोका। कार की शुरुआती तलाशी में कुछ भी हाथ नहीं लगा। लेकिन जब पुलिस का शक बना रहा तो उन्होंने मदद के लिए के-9 यूनिट को बुलाया। मौके पर पहुंचे पुलिस के स्निफर डॉग ‘अमरो’ ने कुछ ही देर में कार के अंदर बनी एक गुप्त जगह को सूंघकर पहचान लिया। जब उस जगह को खोला गया तो उसमें से 2.06 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस कार में सवार हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी चुन्नी लाल और उसकी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
कुल्लू से चरस खरीद कर लाए थे आराेपी
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि त्याैहाराे के मौसम में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में इस ड्रग्स की भारी मांग थी। यह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के जंगली इलाकों में नेपाली तस्करों से खरीदी गई थी। चुन्नी लाल ने बताया कि उसने यह खेप कुल्लू के ही रहने वाले प्रकाश चंद से खरीदी थी। इस सुराग पर काम करते हुए पुलिस टीम ने 28 अक्तूबर को मुख्य सप्लायर प्रकाश चंद को भी कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है#DelhiPolice #DrugSeizure #SnifferDogAmro #HimachalDrugRacket #CharasSmuggling #CrimeNews #K9Unit #HimachalNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000