*सोलन में अध्यापिका पर नशा करके स्कूल आने के लगे आरोप, कार्रवाई की उठी मांग; जानें क्या बोलीं महिला टीचर* – भारत केसरी टीवी

*सोलन में अध्यापिका पर नशा करके स्कूल आने के लगे आरोप, कार्रवाई की उठी मांग; जानें क्या बोलीं महिला टीचर*

जिला सोलन के एक स्कूल की विज्ञान की अध्यापिका पर नशा करके स्कूल में आने के आरोप लगे हैं। अध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Advertisement

नालागढ़ के एक स्कूल की विज्ञान की अध्यापिका पर नशा करके स्कूल में आने के आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से यह आरोप लगाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों का कहना है कि यह अध्यापिका पिछले तीन दिन से स्कूल में आ रही है और स्कूल आते ही कमरे को बंद कर सो जा रही है। बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। अध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसकी कार से शराब की बोतल भी मिलती हुई दिख रही है।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीण फौजी रविंद्र सिंह और गुरपाल ने बताया कि अध्यापिका की ओर से पहले भी इसी तरह की हरकत की गई थी, जिस पर इसका मेडिकल हुआ था, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। अब दोबारा पिछले तीन दिन से स्कूल में आ तो रही है लेकिन प्रार्थना के बाद कमरे में सो जाती है।

Advertisement

अध्यापिका को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से जगाया गया। बच्चे हर रोज घर आकर उसकी हरकतों की जिक्र घर पर करते हैं। बच्चों पर भी इसका गलत असर हो रहा है। उधर, अध्यापिका ने कहा कि वह लंबे समय से बीमार चल रही है। पीजीआई से उपचार चल रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000